Search

 
 
 

जमशेदपुर : महा जनसंपर्क अभियान के तहत पद्मश्री प्रेमलता को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत संपर्क से समर्थन अभियान के तहत शहर की प्रमुख हस्तियों से संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा के जिला महामंत्री सह महा जनसम्पर्क अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी ने देश की प्रमुख पर्वतारोही पद्मश्री से सम्मानित प्रेमलता अग्रवाल से मुलाक़ात की. उन्होंने मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षो में किये गए कार्यों से अवगत कराते हुए उन्हें एक पुस्तक भेंट की. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के यह 9 वर्ष सेवा, सुशाशन औऱ गरीब कल्याण को समर्पित है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम तय कर रहा है. श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल ने कहा कि वे भी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी की प्रशंसक हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की की मोदी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष विश्व के मानचित्र पर अपना अव्वल मुकाम बनाएगा. इस अवसर पर अनिल मोदी के साथ भाजपा के आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक विमल जालान भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-party-will-be-stronger-under-babulals-leadership-kale/">जमशेदपुर

: बाबूलाल के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी- काले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही