Search

 
 
 

जमशेदपुर : नशे के खिलाफ साकची में निकाली गई पदयात्रा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : नशे के खिलाफ रविवार को साकची आमबगान से लेकर शहीद चौक तक पदयात्रा निकाली गई. इस पदयात्रा का नेतृत्व जमशेदपुर संयुक्त सामाजिक संगठनों के संयोजक सह युवा समाजसेवी संजीव आचार्य ने किया. मौके पर मौजूद कार्यपालक दंडाधिकारी सुमित कुमार ने पदयात्रा को तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया. मौके पर सुमित कुमार ने कहा कि नशा समाज का नाश करता है, नशे के कारण ही हर तरह के बुरी घटनाएं समाज में घट रही है, इसलिए समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. समाज के लोग अगर जागरूक हो जाए तो नशा शत-प्रतिशत खत्म हो सकता है. शहर के हर जगह में पदयात्रा निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-kudmi-samaj-meeting-organized-in-asantalia/">चक्रधरपुर

 : आसनतलिया में कुड़मी समाज का बैठक आयोजित

कई सामाजिक संगठनों का मिला साथ

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सामाजिक संगठनों में झारखंड क्रांति सेना, महिला एवं बाल उत्थान समिति, आधार महिला सेवा उत्थान समिति, शाहिद स्मारक निर्माण समिति, राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग एवं महिला उत्थान समिति, जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा, संपूर्ण आश्रय, मात्रृ भाषा उन्नयन समिति कोल्हान, अनुकृति, नागरिक परिषद, प्रयास एक कदम, यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत, सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति, महिला शक्ति सहित कई सामाजिक संगठन मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही