Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: लोको में पहाड़ी मां पूजा 4 मई से,  हुआ भूमि पूजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : लोको रिक्रियेशन क्लब की ओर से लोको कालोनी में श्री श्री पहाड़ी मां पूजा महोत्सव का राटा यानि भूमि पूजन सोमवार को संपन्‍न हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम में कालोनी एवं आसपास की महिलाएं एवं कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. सभी ने बिना विघ्न बाधा के पूजा को सुचारू रूप से संपन्न कराने का मां से आशीष मांगा. एक सप्ताह तक चलने वाले पूजा महोत्सव का शुभारंभ चार मई को होगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-moon-of-eid-seen-in-the-city-eid-will-be-celebrated-tomorrow/">जमशेदपुर:

शहर में ईद का चांद दिखा, कल मनेगी ईद

चार मई को सुबह मां को न्योता देने गोलपहाड़ी जाएंगे श्रद्धालु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/02may5.jpg"

alt="" width="600" height="282" /> इस पूजा को संपन्न कराने में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. कमेटी के सदस्य एवं श्रद्धालु चार मई को सुबह मां को न्योता देने गोलपहाड़ी जाएंगे एवं शाम सात बजे गाजे बाजे के साथ लोको कालोनी पहाड़ी मां मंदिर से मां को लाने गोलपहाड़ी मंदिर जाएंगे. गोलपहाड़ी में पूजा अर्चना के बाद वापस लोको कालोनी पहाडी मंदिर मां डालिया लेकर भक्त पहुंचेंगे.

पांच मई से रोजाना शाम माता का नगर भ्रमण

इसके बाद पांच मई से रोजाना शाम सात बजे महिलाएं कलश व डलिया लेकर माता का नगर भ्रमण भक्त करेंगी. आठ मई को महाभोग का कार्यक्रम आयोजित होगा एवं दस मई को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंध्र से आए हुए लोगों द्वारा आतिशबाजी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. झांकियों के साथ मां का विसर्जन एवं विदाई कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें: राज">https://lagatar.in/voice-instead-of-raj-thackeray-said-muslim-society-should-celebrate-eid-with-joy-plan-of-maha-aarti-canceled/">राज

ठाकरे के बदले सुर : बोले- मुस्लिम समाज खुशी से मनाए ईद, महाआरती का प्लान कैंसिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही