Search

 
 
 

जमशेदपुर : मतदाता दिवस पर एएसपी कार्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : राष्ट्र मतदाता दिवस पर गुरुवार को गोलमुरी स्थित एएसपी कार्यालय में पेंटिंग सह स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इसमें केरला समाजम पब्लिक स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य रूप से एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल उपस्थित थे. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई. एएसपी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा वोटरों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जाता है. उन्हें बताया जाता है कि वह आगे आए और वोट करें. इसी के तहत पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है, जिसमें स्कूली बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. इसका थीम "मतदाता जागरूकता" रखा गया था. बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग विभिन्न थाना में प्रदर्शित की जाएगी और सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के बीच इसे पहुंचाया जाएगा. इसके जरिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-injured-in-auto-collision-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में ऑटो की टक्कर से छात्रा घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही