Search

 
 
 

जमशेदपुर : सामुदायिक उच्च विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बुधवार को जल और पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक से बढ़कर के चित्र बनाए. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीपी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर उन्होंने विश्व में उत्पन्न जल की गंभीर समस्या पर प्रकाश डाला. यादव ने वर्तमान समय में जल की गंभीर संकट को देखते हुए जल संरक्षण के उपाय बताएं. विद्यालय में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका विजेता कुमारी, सीमा कुमारी, मीना पिंगुआ, शिक्षक पंकज कुमार के साथ अन्य कर्मचारियों और छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-primer-challenge-and-abmp-school-team-won-the-league-football-tournament/">जमशेदपुर

: लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्राइमर चैलेंज व एबीएमपी स्कूल टीम रही विजयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही