Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अनेक सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाए. सामूहिक रूप से इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-working-by-wearing-black-badge-in-support-of-demands/">चांडिल

: मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्यकर्मी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कुछ बच्चों को सांत्वना पुरस्कार की दी गई. कला शिक्षक समर कार्यक्रम के मुख्य कर्ता थे. इनका सहयोग प्रवीश, टेरॉन, मारियो, शाहबानुल एवं नीलू ने दिया. मुख्य निर्णायक के रूप में टीचर रुपोश्री एवं रुपाली ने अपना योगदान दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ, सह प्राचार्य राकेश पाण्डेय, को-ऑर्डिनेटर रीता मिश्रा एवं शिक्षकगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही