Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रमजान का पाक महीना शुरू, शुक्रवार को शहरवासियों ने रखा पहला रोजा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : इस्लाम धर्म के पाक महीने रमजान की शुरुआत आज से हो गई. ऐसे में मुस्लिम समुदाय के द्वारा आज पहला रोजा रखा गया. रमजान को रमदान या रोजे का महीना भी कहा जाता है. इस्लामिक कैलेंडर में रमजान नौवां महीना होता है जिसे बेहद पाक माना गया है. इसलिए इस्लाम में इसका महत्व काफी ज्यादा है. इस पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं. इन दिनों में लोग ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में गुजारते हैं. यह सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है.इस महीने में जकात यानी दान देना, कुरान पढ़ना, पांचों वक्त नमाज पढ़ना आदि काम जरूर करने चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इससे अल्लाह खुश होते हैं और अपने बंदे के सभी गुनाह माफ करते हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-april-2-a-free-eye-camp-was-organized-at-potka/">जमशेदपुर

: दो अप्रैल को पोटका में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

रमजान का महत्व

लगभग 29 से 30 दिनों तक चलने वाले रमजान महीने में रोजे रखने का उद्देश्य पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को याद करना है. कहते हैं कि इस माह में जन्नत के दरवाजे खुल जाते है. ऐसे में इस महीने में की गई इबादतों का सबाब अन्य दूसरे महीनों से दोगुना मिलता है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान के दौरान सभी स्वस्थ लोग रोजे रखते हैं. बुजुर्ग और बच्चे रोजे अपनी इच्छा के अनुसार रख सकते हैं। रोजेदार को झूठ बोलना, चुगली करना, गाली-गलौज करना, औरत को बुरी नजर से देखना, खाने को लालच भरी नजरों से देखना आदि मना होता है. इस महीने में कुरान पढ़ने और अल्लाह से अपने सभी बुरे कर्मों के लिए माफी मांगने की रवायत है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1-44-mwp-solar-power-project-set-up-at-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में स्थापित की गई 1.44 एमडब्ल्यूपी की सौर ऊर्जा परियोजना

क्या है सहरी और इफ्तार?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान में पूरे 29 या फिर 30 दिन रोजा रखा जाता है. सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है जिसे सहरी कहा जाता है. सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है. सहरी के बाद दिनभर बिना खाएं-पिएं रोजा रखा जाता है. इसके बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है. इसे इफ्तार कहा जाता है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-meet-csr-chief-of-tata-power-to-stop-pollution/">जमशेदपुर

: प्रदुषण रोकने को लेकर टाटा पावर के सीएसआर चीफ से मिले बस्तीवासी

पढ़ते हैं पांच वक्त की नमाज

रमजान के समय मुसलमान समुदाय के लोग पांच समय की नमाज़ पढ़ते हैं. जहां सुबह की नमाज को फज्र, दोपहर की नमाज को ज़ुहर (दुहर), शाम से पहले की नमाज को असर, शाम के वक्त की नमाज को मगरिब और शाम के बाद रात में पढ़ी जाने वाली नमाज को इशा कहा जाता है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-women-of-marwari-community-performed-gangaur-immersion-after-duly-worshiping/">चक्रधरपुर

: मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गणगौर विसर्जन

जमशेदपुर में सहरी व इफ्तार का वक्त

तारिख        सहरी         इफ्तार 24 मार्च 2023-सुबह 4:27 शाम  06:03 25 मार्च 2023- सुबह 4:26 शाम  06:03 26 मार्च 2023- सुबह 4:25 शाम  06:03 27 मार्च 2023- सुबह 4:24 शाम  06:04 28 मार्च 2023- सुबह 4:23 शाम  06:04 29 मार्च 2023- सुबह 4:22 शाम 06:05 30 मार्च 2023- सुबह 4:21 शाम 06:05 31 मार्च 2023- सुबह 4:20 शाम 06:05 01 अप्रैल 2023- सुबह 4:18 शाम 06:06 02 अप्रैल 2023- सुबह 4:17 शाम 06:06 03 अप्रैल 2023- सुबह 4:16शाम 06:06 04 अप्रैल 2023-सुबह 4:15 शाम 06:07 05 अप्रैल 2023- सुबह  4:14 शाम 06:07 06 अप्रैल 2023- सुबह 4:13 शाम 06:07 07 अप्रैल 2023- सुबह 4:12 शाम 06:08 08 अप्रैल 2023- सुबह 4:11 शाम 06:08 09 अप्रैल 2023- सुबह 4:10शाम 06:09 10 अप्रैल 2023- सुबह 4:09 शाम 06:09 11 अप्रैल 2023- सुबह 4:08 शाम 06:09 12 अप्रैल 2023- सुबह 4:07 शाम 06:10 13 अप्रैल 2023- सुबह 4:06 शाम 06:10 14 अप्रैल 2023- सुबह 4:08 शाम 06:10 15 अप्रैल 2023- सुबह 4:04 शाम 06:11 16 अप्रैल 2023- सुबह 4:03 शाम 06:11 17 अप्रैल 202- सुबह 4:02 शाम 06:12 18 अप्रैल 2023- सुबह 4:01 शाम 06:12 19 अप्रैल 2023- सुबह 4:00शाम 06:12 20 अप्रैल 2023- सुबह 3:59 शाम 06:13 21 अप्रैल 2023- सुबह 3:58 शाम 06:13 22 अप्रैल 2023- सुबह 3:57 शाम 06:12 इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-calling-from-home-a-person-was-shot-condition-critical/">जमशेदपुर

: घर से बुलाकर शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही