Search

 
 
 

Jamshedpur : जोरदार आतिशबाजी व फूलों की बारिश से होगा पालकी साहिब का स्वागत

 
Jamshedpur (vishwajeet Bhatt) : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य उत्साहित हैं. पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से करने के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई है. रविवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक बुलायी गयी, जिसमे आगामी 15 नवंबर को गुरु श्री नानक देव जी का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी पालकी साहिब के स्वागत में रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा की जायेगी. उन्होंने जमशेदपुर की तमाम संगत से आग्रह किया कि इस भव्य आतिशबाजी का आनंद संगत अवश्य ले, क्योंकि साकची में पालकी साहिब का स्वागत अविस्मरणीय होगा. सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि नगर कीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर फूलों की दर्शनीय वर्षा की जायेगी. बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छिते और त्रिलोचन सिंह तोचि ने लंगर के समुचित आयोजन के लिए सुझाव दिए. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-108-ambulance-workers-have-not-received-salaries-for-three-months/">Ghatshila

: तीन माह से नहीं मिला 108 एंबुलेंस के कर्मियों को वेतन
जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी. निशान सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर तीन बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा, क्योंकि सारे सेवादार और कमेटी के सदस्य नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. बैठक में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जितेंदर पाल कौर, गुरमीत कौर, अमृत कौर, पिंकी कौर, बलविंदर कौर, संजीत कौर, अमरजीत कौर, रंजीत कौर, चरणजीत कौर, कमलजीत कौर, गुरदीप कौर, इंदरजीत कौर, साकची कमेटी के प्रधान निशान सिंह, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, जैमल सिंह, बलबीर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सरबजीत सिंह, ट्रस्टी रविंदर सिंह, जितेंदर पाल सिंह राजा, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुरजीत सिंह छिते ने किया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-along-with-durga-dasai-dance-also-ended/">Ghatshila

: दुर्गा पूजा के साथ ही दसाई नृत्य का भी हुआ समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही