Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पलविंदर कौर दूसरी बार बनी टेल्को सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : टेल्को सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी पलविंदर कौर दोबारा अगले तीन साल के लिए प्रधान बनाई गई. रविवार को श्री सत्संग सभा की बैठक हुई और इसमें पलविंदर कौर ने अपने कार्यकाल के आय व्यय का ब्यौरा रखा और कमेटी भंग कर दी. उन्होंने आम सभा में मौजूद सभी लोगों से अगला नया प्रधान चुन लेने का आग्रह किया. जिसे सभी ने अस्वीकार कर दिया और उन पर विश्वास जताया और अगले तीन साल के लिए जिम्मेवारी लेने का आग्रह किया. आम सभा की सहमति पर उन्होंने पुनः प्रधान पद स्वीकार किया. साथ ही उन्होंने पुरानी कमेटी को ही साथ रखने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया और इस तरह से अगले 3 साल के लिए बीबी अमृता कौर ही महासचिव बनी रहेंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trying-to-spoil-the-atmosphere-in-kadma-people-of-hindu-organization-sitting-on-dharna/">जमशेदपुर

: कदमा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग

सीजीपीसी प्रधान ने दी बधाई

स्त्री सत्संग सभा का फैसला लेने की जानकारी मिलते ही प्रधान सरदार बलविंदर सिंह चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह जी तोते, अकाली दल प्रधान सरदार सुखदेव सिंह खालसा, पूर्व प्रधान सरदार रामकिशन सिंह, हीरा सिंह आदि पहुंचे और गुरु दरबार में सभी ने हाजिरी भरी और गुरु घर की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट किया गया. बीबी पलविंदर कौर और अमृता कौर को बधाई दी तथा सामूहिक फैसले लेने के लिए स्त्री सत्संग सभा के प्रति आभार जताया. बीबी पलविंदर कौर पूर्व प्रधान तथा सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते की धर्मपत्नी हैं और उनका पूरा परिवार शहर में गुरु घर की सेवा, मर्यादा, सत्कार का पर्याय बन चुका है.बीबी परविंदर कौर को प्रधान बनने पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू आदि ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-upgraded-plus-to-jamshedpur-girls-high-school-became-the-first-government-school-with-website-in-the-state/">जमशेदपुर

: राज्य में वेबसाइट वाला सबसे पहला सरकारी विद्यालय बना अपग्रेडेड प्लस टू जमशेदपुर कन्या उच्च विद्यालय 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही