Jamshedpur (Sunil Pandey) : सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत जन प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने तथा उनके उन्मुखीकरण के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय में दो प्रखंडो के पंचायत जन प्रतिनिधियों (मुखिया एवं प्रमुख) का सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में सभी को सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही सभी को उनके दायित्व से अवगत कराया गया. सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि सरकार जन कल्याण के निमित कई योजनाएं संचालित करती है. लेकिन उन योजनाओं की जानकारी स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों को नहीं हो पाती है. जन प्रतिनिधि खूद विभाग एवं अधिकारियों पर आश्रित रहते हैं. योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत जन प्रतिनिधियों की सक्रीयता एवं जानकारी जरूरी है. तभी सभी तक योजनाएं पहुंच पाएंगी तथा वे लाभांवित हो पाएंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-fight-in-family-dispute-case-reached-police-station/">जमशेदपुर
: पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट, थाना पहुंचा मामला पोटका एवं पटमदा प्रखंड के मुखिया-प्रमुख हुए शामिल
जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आयोजित मुखिया एवं प्रमुख सम्मेलन में जिले के पटमदा एवं पोटका प्रखंड के मुखिया एवं प्रमुख शामिल हुए. वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. बारी-बारी से सभी का परिचय होने के बाद एक-एक करके विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं के अलावे उसका क्रियान्वयन एवं पंचायत जन प्रतिनिधियों की भूमिका की जानकारी दी. खासकर राशन कार्ड, पेंशन, आवास, श्रम, बिजली, सरीखे अन्य विभागों की योजनाओं से अवगत हुए. सम्मेलन में डीआरडीए निदेशक सौरभ सिंहा, एनईपी की निदेशक ज्योत्सना सिंह, समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-several-steps-are-being-taken-towards-environmental-protection-in-lbsm-college/">जमशेदपुर
: एलबीएसएम कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाये जा रहे कई कदम [wpse_comments_template]
Leave a Comment