Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यालय में दिया धरना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली एवं जन सेवकों के मनमाने स्थानांतरण के खिलाफ जिले के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष समिति के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया. महाधरना में जिले के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे दूसरे जिले के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य आदि शामिल हुए. धरना पर बैठे प्रतिनिधियों के हाथों में प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी एवं जनसेवकों के मनमाने पूर्ण तरीके से स्थानांतरण, पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देने से जुड़ी तख्तियां थी. इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने जमकर नारेबाजी की. धरना में शामिल होने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, सदस्य कविता परमार, पुर्णिमा मल्लिक, परितोष सिंह, कुसुम पुर्ति समेत अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/e-waste-management-tips-for-students-in-jamshedpur-co-operative-college/">जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्रों को मिले ई-वेस्ट मैनेजमेंट के टिप्स

मुखिया पर बनाया जा रहा दबाव- बारी मुर्मू

महाधरना में बैठी जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि त्रिस्तरीय निर्वाचन संपन्न होने के बाद से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनका हक नहीं प्रदान किया जा रहा है. अधिकारी मिलने से इंकार कर रहे हैं. योजनाओं का क्रियान्वयन ठप्प है. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों खासकर मुखिया को महाधरना में आने से रोका जा रहा है. पूर्व निर्धारित धरना को असफल करने के लिए डीसी ने आज ही दिन मखियाओं की बैठक बुलायी है. लेकिन मुखिया अधिकांश मुखिया ने प्रशासनिक बैठक का वहिष्कार कर धरना में शामिल हुए. उन्होंन कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि का महाधऱना सफल रहा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-26th-rural-development-fair-cum-netaji-subhash-chandra-bose-jayanti-celebration-organized/">बहरागोड़ा

: 26वें ग्रामीण विकास मेला सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह आयोजित

घाटशिला में डीसी ने की मुखियाओं संग बैठक

दूसरी ओर निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के महाधरना के ईतर उपायुक्त सह प्रभारी उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र की मुखियाओं की बैठक बुलायी. अनुमंडल क्षेत्र के चाकुलिया, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, मुसाबनी, गुड़ाबांदा, डुमरिया और पोटका प्रखंड के 217 मुखिया को बैठक में भाग लेने के लिए सूचना भेजा गया है. देखना है कि बैठक में कितने मुखिया शामिल होते हैं. हालांकि उस क्षेत्र के अधिकांश पंचायत प्रतिनिधि महाधरना में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आए हैं. इससे पहले 21 जनवरी को सिदगोड़ा के टाउन हॉल में धालभूम अनुमंडल के पंचायतों की मुखिया की बैठक हुई. जिसमें 78 मुखिया शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-full-dress-rehearsal-of-republic-day-parade-held-at-gopal-maidan/">जमशेदपुर

: गणतंत्र दिवस के परेड का गोपाल मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही