Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटे पंचायत प्रतिनिधि

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा में पिछले कुछ दिनों में हुए दो अपराधिक घटनाओं पर पंचायत प्रतिनिधियों ने चिंता जताई है. इसे लेकर मंगलवार को शहीद मैदान में एक अहम बैठक संपन्न हुई. इसमें मुख्य रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी की निष्क्रियता, आए दिन लगातार हो रही चोरी, छिनतई, नशाखोरी की घटना पर चिंता व्यक्त की गई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि बागबेड़ा थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल के बागबेड़ा थाना का पदभार ग्रहण करने के बाद से अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. थाना प्रभारी की निष्क्रियता के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/no-one-takes-babulal-seriously-dont-cross-political-limits-jmm/">बाबूलाल

को कोई गंभीरता से नहीं लेता, राजनीतिक मर्यादा ना लांघें- झामुमो

नशेड़ियों का लगता है जमावड़ा

राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में संध्या बेला के दौरान नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. पुलिस की पेट्रोलिंग, गश्ती नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. बैठक के अंत में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही चोरी और छिनतई की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, मीना देवी, प्रतिनिधि राकेश सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही