Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा गलत तरीके से किए गए सर्वे के आधार पर विद्युत लोड संबंधित कार्रवाई को अविलंब रोके जाने की मांग को लेकर करनडीह स्थित विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रभारी एसडीओ आरबी महतो को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-block-level-workshop-of-anganwadi-workers-organized-in-kumardungi/">मझगांव
: कुमारडुंगी में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
: आदित्यपुर में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुड़मी नेताओं का महाजुटान 14 को
: कुमारडुंगी में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
ये है पंचायत प्रतिनिधियों की मांगें
इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि एसडीओ को सौंपे गए मांग पत्र में पंचायत क्षेत्र में विभाग द्वारा सर्वे की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को देने, सर्वे के नाम पर उपभोक्ताओं के घर में लगे उपकरणों की गलत तरीके से जांच नहीं करने, आनन-फानन में लोड की गणना कर भय पैदा नहीं करने, विभाग द्वारा उपकरणों की जो लोड सीमा अंकित की गई है उस विसंगतियां को दूर करने, लोड निर्धारित के नियम की जानकारी उपभोक्ताओं को देने, उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने, क्षेत्र में पुराने जर्जर तारों को अविलंब दुरुस्त किए जाने सहित पुराने पोल को बदले जाने की मांग अधिकारी से की गई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mahajutan-of-kudmi-leaders-of-jharkhand-west-bengal-and-odisha-in-adityapur-on-14th/">चांडिल: आदित्यपुर में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुड़मी नेताओं का महाजुटान 14 को