Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में छठ व्रतियों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधि लगाएंगे सेवा शिविर

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार को पार्षद कविता परमार के नेतृत्व में खरकई नदी तट पर स्थित पांच छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान घाट की सफाई, व्रतियों के आने-जाने के लिए सुगम मार्ग एवं लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा की. इस दौरान सभी ने जन सहयोग से सफाई सहित उपरोक्त कार्य करने का निर्णय लिया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा खरकई नदी तट पर स्थित शिव घाट, रिवर व्यू घाट, बड़ौदा घाट, कुसुम घाट, पत्थर घाट का निरीक्षण किया. सभी ने व्रतियों की सेवा के लिए सफाई, मार्ग व्यवस्था दुरूस्त करने एवं कैंप लगाने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-of-singhbhum-chamber-felicitates-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का किया अभिनंदन

पांच जगहों पर बनेगा कृत्रिम घाट

सुनील गुप्ता ने बताया कि छठ व्रतियों की सुगमता के लिए बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में दो तथा नेहरू मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान में एक-एक कृत्रिम छठ घाट निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श किया गया. वहीं गणेश पूजा मैदान एवं लकड़िया बागान में बना हुआ कृत्रिम छठ घाट का साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया गया. घाट निरीक्षण के दौरान बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा, मुखिया राजकुमार गौड़, जमुना हासदा, राजू सिंह, झरना मिश्रा, मनीषा हाइब्रू, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, गीता देवी, सीमा पांडे, रूपा देवी कुमोद सिंह, प्रतिनिधि बुधराम टोप्पो, भवनाथ सिह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daughters-make-the-house-happy-paras-nath-mishra/">जमशेदपुर

: बेटियां घर को खुशहाल बनाती है- पारस नाथ मिश्र
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही