Search

जमशेदपुर : पंडित दीनदयाल ने नित नूतन चिर पुरातन का मंत्र दिया था- सरयू राय

Jamshedpur (Sunil pandey) : भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समारोह सह कार्यशाला का आयोजन बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. विधायक सरयू राय एवं पार्टी नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया. कार्यक्रम की शुभारंभ के प्रथम सत्र में विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में भाजमो कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से रूबरू कराया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay-as-dedication-day/">जमशेदपुर

: भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया
श्री राय ने बताया की आजादी के बाद राष्ट्रवादी विचारधारा के नेताओं ने मिलकर सन 1951 में जनसंघ का गठन किया. दीनदयाल उपाध्याय को जनसंघ का महामंत्री बनाया गया. धीरे धीरे जनसंघ एक बड़ी पार्टी बन गई. दीनदयाल उपाध्याय एक सामान्य परिवार के साधारण व्यक्ति थे. उन्होनें सांगठनिक कार्यों में व्यक्तिगत व्यवहार में सुचिता बनाए रखने के बात कही. उन्होनें कहा था आप अपने निजी जीवन में जो भी व्यवहार करते है लेकिन जब संगठन की बात आती है तब पार्टी के नीति-सिद्धांत को अपनाकर ही कार्य करे. उन्होनें "नित नुतन चिर पुरातन" का मंत्र दिया था. नए संदर्भ में प्राचिन पद्दति को स्वरूप देंगे लेकिन पुरानी परम्परा के मुल तत्वों को अक्षुण्ण रखना होगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rank-ceremony-organized-for-policemen-who-became-asi-from-constable/">जमशेदपुर

: आरक्षी से एएसआई बने पुलिसकर्मियों के लिए रैंक सेरेमनी का आयोजन
भ्रष्टाचार से नहीं किया समझौता उन्होनें कहा था की भ्रष्टाचार से किसी भी रूप में समझौता नहीं करेंगे. दीनदयाल जी के ही सिद्धांतों पर जयप्रकाश नारायण ने जनता पार्टी का गठन किया. उन्होने कहा था की संगठन और व्यक्ति में समन्वय कैसे स्थापित हो इसपर विचार करना होगा. दीनदयाल के सिद्धांत आज भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक प्रतीत होते है. उन्होनें सादगी और सुचिता पर विशेष ध्यान दिया थी. सुचिता की परिधि भी तय की थी. कम समय में ऐसे विचार रखे की आज पंडित दीनदयाल के उपदेशों पर देश दुनियाभर में शोध हो रहा है. उनके विचार और दर्शन हमेशा से जीवन को मार्गदर्शन करते हैं और उन्होनें जो भी कार्य करने के तरीके बताए वे दर्शन और सिद्धांत पर आधारित होते है. उन्होनें कार्यकर्ताओं को हमेशा यही कहा की व्यक्तिगत व्यवहार में सुचिता बनाए रखे. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-9th-anniversary-of-kidzee-preschool-organized-children-gave-a-colorful-presentation/">घाटशिला

: किडजी प्रीस्कूल 9वां का वार्षिकोत्सव आयोजित, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया. स्वागत भाषण कुलविंदर सिंह पन्नु ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिन्हा, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, अमित शर्मा, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, वंदना नामता, विजय राव, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, विजय नारायण सिंह, महेश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सक्सेना,  कन्हैया ओझा, दुर्गा राव, कैलाश झा, विजय नारायण सिंह, मनोरंजन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mmc-seized-10-kg-plastic-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में एमएमसी ने 10 किलो प्लास्टिक किया जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp