Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची शीतला माता मंदिर में भिड़े पंडित, थाना पहुंचा मामला

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची शीतला माता मंदिर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस घटना में दोनों पक्ष के पंडित घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्ष साकची थाना में मामले की लिखित शिकायत करने पहुंचे जहां से सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. घटना में एक पक्ष से रामराज पांडेय, अशोक पांडेय और अभय पांडेय समेत अन्य घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से विनोद पांडेय, विवेक पांडेय, त्रिभुवन पांडेय और गोरख पांडेय समेत अन्य घायल हुए हैं. सभी का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-high-speed-bike-collided-with-a-pile-of-bricks-driver-serious/">मनोहरपुर

: तेज रफ्तार बाइक ईंट के ढेर से टकराई, चालक गंभीर

मंदिर में पूजा कराने को लेकर चला आ रहा विवाद

एक पक्ष से अशोक पांडेय ने बताया कि उनके चाचा रामराज पांडेय बैठे थे तभी विनोद पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, गोरख पांडेय और धनजी पांडेय अन्य लोगों के साथ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि वे कई सालों से मंदिर में पूजा करवाते आ रहे हैं. आरोपी उनके अपने भाई ही है. सभी मंदिर में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं. इसी को लेकर मारपीट की गई, वहीं दूसरे पक्ष से धनजी पांडेय ने बताया कि उनके चाचा रामराज पांडेय सभी भाइयों के बीच फूट डालना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि रामराज पांडेय द्वारा मंदिर परिसर में अवैध दुकानें बना दी गई और उसमें नशीला पदार्थ बेच रहे हैं. आज सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही