Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार में पप्पू सरदार ने चलाया आरआरआर जागरूकता अभियान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और टाटा स्टील यूआईएसएल ने मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत संयुक्त रूप से कुल 40 आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल) केंद्र स्थापित किए गए हैं. आरआरआर की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जेएनएसी और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा संयुक्त रूप से साकची बाजार मास्टर कार्यालय के पास और साकची मार्केट सहित गोल चक्कर पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-difficulty-in-traffic-due-to-water-logging-near-matigora-high-school/">मुसाबनी

: माटीगोड़ा हाईस्कूल के पास जल जमाव से आवागमन में परेशानी

पप्पू सरदार ने लोगों को किया जागरूक

आरआरआर मुहीम को बल देने के लिए जेएनएसी के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पप्पू सरदार ने बाजार क्षेत्र के दुकानदारों से तीन आर (रीड्यूज, रियूज एवं रीसायकल) अवधारणा के लिए दान देने का आग्रह करने में अग्रणी भूमिका निभाई. लोगों ने पप्पू सरदार और टीम को जिसमें जेएनएसी और टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारी शामिल थे को पुराने खिलौने, कपड़े दिए जो अनउपयोगी पड़े थे. पप्पू सरदार ने इस मुहीम के लिए लोगों को जागरूक किया साथ ही सभी से इस मुहीम से जुड़कर मदद करने और स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही