Search

 
 
 

जमशेदपुर : पप्पू सरदार मंगलवार से निःशुल्क बांटेगें भगवान श्रीराम का बैच

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद आगामी 22 जनवरी सोमवार को अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा. इससे पूर्व शहर को राममय बनाने के लिए लोग अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसी प्रयास के क्रम में सिनेतारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक शहर के चर्चित पप्पू सरदार भी भगवान श्रीराम का बैच (बिल्ला) आम लोगों के बीच निःशुल्क वितरण करेंगें. बिष्टुपुर स्थित आंघ्रभक्त श्रीराम मंदिर में मंगलवार 16 जनवरी की शाम 05.30 बजे पूजा-अर्चना एवं आरती करने के बाद भगवान श्रीराम के बैच वितरण का शुभारंभ मंदिर के पुजारियों से होगा. यह जानकारी सोमवार को पप्पू सरदार ने दी. उन्होंने कहा कि अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश के साथ हमारे जमशेदपुर में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-akhand-path-begins-in-sakchi-on-the-occasion-of-guru-parva-prabhat-pheri-will-conclude-on-tuesday/">जमशेदपुर

: गुरुपर्व को लेकर साकची में अखंड पाठ शुरू, मंगलवार को होगा प्रभात फेरी का समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही