Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पारा मेडिकल स्टाफ ने किया प्रदर्शन

 
  • दो साल के कोर्स को 15 दिनों में करा निबंधन कराने का किया विरोध
Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दो साल के कोर्स को 15 दिनों में पूरा करा निबंधन किया जा रहा है. इससे पारामेडिकल स्टाफ में आक्रोश देखा जा रहा है. मंगलवार को पारामेडिकल स्टाफ का गुस्सा फूट पड़ा. पारामेडिकल स्टाफ ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान हेमंत सोरेन और बन्ना गुप्ता हाय-हाय के भी नारे लगाए गए. पारा मेडिकल स्टाफ का कहना था कि उन लोगों ने दो साल का डिप्लोमा कोर्स किया है. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-mamata-banerjee-will-worship-at-kalighat-temple-on-january-22-will-take-out-a-goodwill-rally/">कोलकाता

 :  ममता बनर्जी 22 जनवरी को कालीघाट मंदिर में पूजा करेंगी, सद्भावना रैली निकालेंगी…   
साथ ही एक साल का इंटर्नशिप को भी पूरा किया है जिसके बाद वे लोग अनुबंध पर काम कर रहे है. अब झारखंड सरकार द्वारा पारामेडिकल स्टाफ को स्थाई करने के लिए कुल 600 से ज्यादा पद निकाले गए है जिसके लिए झारखंड में निबंधन होना आवश्यक है. अब पूर्व में जिन लोगों ने राज्य के बाहर छह माह का कोर्स किया है उन्हें मात्र 15 दिनों की ट्रेनिंग देकर उनके बराबर ही दर्जा दिया जा रहा है. साथ ही झारखंड में उनका निबंधन भी करा दिया जा रहा है. अब पारामेडिकल स्टाफ खुद को ठगा महसूस कर रहे है. इसे भी पढ़ें : ICFAI">https://lagatar.in/icfai-universitys-fourth-convocation-ceremony-on-january-17-196-students-will-get-degrees/">ICFAI

विवि का चौथा दीक्षांत समारोह 17 जनवरी को, 196 छात्रों को मिलेगी डिग्री

मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी नहीं की मदद

पारामेडिकल स्टाफ ने बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी जिसके बाद मामले को संज्ञान में लिया गया था पर अब फिर से 15 दिनों की ट्रेनिंग देकर निबंधन कराया जा रहा है. पारामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन द्वारा कई बार बन्ना गुप्ता से शिकायत की गई पर कोई हल नहीं निकला. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-bus-caught-fire-near-kayla-nagar-children-narrowly-escaped/">धनबाद

: काेयला नगर के पास स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे
उन्होंने डीएलसी को भी इसकी जानकारी दी पर कोई भी उनकी मदद को तैयार नहीं है. बताया गया कि जितने भी रिक्त पदों की भर्ती निकाली गई है उसमें भी 50 प्रतिशत आरक्षित है. पारामेडिकल स्टाफ ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं सुनती है तो यह आंदोलन और उग्र होगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-palamu-the-command-of-administration-is-in-the-hands-of-5-engineer-ias-officers/">पलामू

में पहली बार 5 इंजीनियर आईएएस अफसरों के हाथ में प्रशासन की कमान
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही