Search

 
 
 

जमशेदपुर : पारा मेडिकल विद्यार्थियों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जिले में अध्यनरत पारा मेडिकल विद्यार्थियों ने बुधवार को डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया. उन्होंने इस बात का विरोध किया है कि पूर्व से अस्पतालों में कार्यरत 55 पारा मेडिकल कर्मचारियों को 15 दिनों की ब्रिज कोर्स की ट्रेनिंग देकर एक सर्टिफिकेट दिया जा रहा, जिसकी मान्यता उनके डिग्री के बराबर होगी. इसके आधार पर उनका रजिस्ट्रेशन झारखंड राज्य पारा मेडिकल परिषद में होगा और वह इस साल सरकार की ओर से निकाली गई बहाली में आवेदन करने के पात्र हो जाएंगे. प्रदर्शनकारी पारा मेडिकल विद्यार्थियों का आरोप है कि झारखंड सरकार ने ऐसा प्रावधान कर उनके साथ घोर अन्याय किया है और यह भेदभाव पूर्ण कदम है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-housing-board-removed-encroachment-with-the-help-of-administration/">आदित्यपुर

: आवास बोर्ड ने प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाया

सर्टिफिकेट दिए जाने का विरोध

उन्होंने कहा कि उनके लिए इंटर बायो साइंस के साथ पास होने की शर्त है. वह एंट्रेंस एग्जाम देकर यहां तक पहुंचे हैं. उन्हें तीन साल तक पढ़ाई करनी होगी और पास होने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन होगा. जबकि पूर्व से कार्यरत 55 पारा मेडिकल कर्मियों के पास न तो बायो साइंस की डिग्री है और न ही उनकी योग्यता को लेकर वे संतुष्ट हैं. इसलिए उन्होंने इन 55 पारा मेडिकल कर्मियों को किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण देकर सर्टिफिकेट दिए जाने का विरोध किया है. दूसरी ओर उपायुक्त के नहीं होने के चलते वे उनसे नहीं मिल सके. परंतु उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही