Search

 
 
 

जमशेदपुर : परमजीत सिंह रौशन बने बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान, सीजीपीसी ने दी बधाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : बिरसा नगर गुरुद्वारा के प्रधान पद पर परमजीत सिंह रौशन चुने गये हैं. खालसा सृजना दिवस के अवसर पर शनिवार को गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में संगत के जयकारों बीच उन्हें प्रधान चुना गया. शनिवार को संगत ने दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा साहिब, बिरसानगर जोन नंबर सात में स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और संगत के समर्थन से परमजीत सिंह रौशन को प्रधान, सुखदेव सिंह को महासचिव और बलदेव सिंह काले को वरीय चेयरमैन चुना गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seeing-the-martyrdom-scene-of-sahibzadas-the-crowd-was-overwhelmed-with-emotions/">जमशेदपुर

: साहिबजादों की शहीदी दृश्य देख भाव विभोर हुई संगत
सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने टीम सहित बिरसानगर पहुंच कर परमजीत सिंह रौशन को बधाई दी और धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन में निरंतर जुड़े रहने का परामर्श भी दिया. परमजीत सिंह रोशन तीन वर्षों के लिए 2027 तक प्रधान पद पर अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. इसे भी पढ़ें : कोल्हन">https://lagatar.in/kolhan-university-finance-advisor-removed-primary-case-registered-against-six-officers-and-employees/">कोल्हन

विश्वविद्यालय : वित्त सलाहकार हटाये गये, छह अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही