Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुबली पार्क के नो पार्किंग जोन में लगी गाड़ियों से अभिभावकों को हो रही परेशानी

Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जिला प्रशासन के आदेश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और यातायात पुलिस ने मिलकर जुबली पार्क के सड़क किनारे नो पार्किंग जोन घोषित किया है. यहां वाहन खड़े करने पर पाबंदी है. लोग 10:00 बजे के बाद यहां वाहन नहीं खड़ा करते, क्योंकि यातायात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं. लेकिन इससे पहले सुबह 6:00 बजे से ही जुबली पार्क की मेन सड़क जाम रहती है. सड़क के दोनों तरफ बाइक और वाहन खड़े रहते हैं. वाहनों की तादाद इस कदर ज्यादा होती है कि सड़क संकरी हो जाती है. कारें खड़ी होती हैं, तो सड़क के आधे हिस्से तक उनका कब्जा रहता है. ऐसे में अभिभावकों को और अन्य आना-जाना करने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. अक्सर जाम लगता है. दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-potters-associated-with-ancestral-business-are-sobbing-due-to-lack-of-soil-capital-and-market/">सरायकेला

: माटी, पूंजी व मार्केट के अभाव में सिसक रहे हैं पुश्तैनी धंधे से जुड़े कुम्हार

खाली रहता है पार्किंग स्थल

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने डीसी के आदेश पर जुबली पार्क में मुख्य सड़क के किनारे ही पार्किंग स्थल बनाया है. यहां काफी वाहन खड़े हो सकते हैं. लेकिन लोग पार्किंग स्थल पर गाड़ी न खड़ी कर सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raids-in-search-of-lover-who-ran-away-after-killing-girlfriend-in-oyo-hotel-shubhechha/">आदित्यपुर

: ओयो होटल शुभेच्छा में प्रेमिका की हत्या कर भागे प्रेमी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

दोपहर को सक्रिय होती है यातायात पुलिस

जुबली पार्क के अंदर सुबह 7:00 बजे से प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाई जाती हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. यातायात पुलिस यहां दोपहर को सक्रिय होती है. दोपहर को यातायात पुलिस के कुछ जवान तैनात होते हैं. जो नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों से जुर्माना वसूलते हैं. लेकिन, सुबह पुलिस की ना मौजूदगी में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो पाती. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-truck-crushed-people-sleeping-on-footpath-four-killed-2-in-critical-condition/">दिल्ली

: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला,चार की मौत, 2 हालत गंभीर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही