Search

जमशेदपुर : अभिभावक संघ ने कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने बुधवार को डीएसई नीतू कुमारी को मांगपत्र सौंप कर सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि आद्रिजा बंगमास सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, बिष्टुपुर में सत्र 2022-23 में क्लास 4 C की छात्रा है. सत्र 2022-23 की शुरुआत में आद्रिजा को टाइफाइड हो जाने पर बच्चों में बीमारी फैलने का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन ने उसके ठीक होने तक स्कूल आने पर रोक लगा दिया था. नवंबर 2023 में आद्रिजा पूरी तरह से ठीक होने पर स्कूल गई तो स्कूल प्रबंधन द्वारा पुन: यह कहते हुए उसके स्कूल आने पर रोक लगा दी की आद्रिजा का पूरे सत्र में पढ़ाई बाधित रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-co-ordered-to-file-an-fir-against-2-people-in-the-land-case/">हजारीबाग

: जमीन मामले में सीओ ने 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने का दिया आदेश
इसलिए उसे नये सत्र 2023-24 से स्कूल भेजने की बात प्रबंधन द्वारा उसके अभिभावक को कहा गया. आद्रिजा को उसके अभिभावक जब सत्र 2023-24 में लेकर स्कूल गये, तो प्रिंसिपल ने अभिभावकों को टीसी लेने को कहा. जो आरटीई अधिनियम 2009 धारा 16 का खुला उल्लंघन है. कुमार ने कहा कि मांग पत्र के माध्यम से डीएसई से आद्रिजा को नये सत्र 2023-24 में क्लास 5 में प्रमोट करते हुए क्लास शुरू करने का आदेश देने का आग्रह किया गया है. डीएसई ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp