Search

 
 
 

जमशेदपुर : बढ़ती तपिश को ले डीसी ऑफिस पहुंचा अभिभावक संघ,  सभी कोटि के स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पूर्वी सिंहभूम जिला समेत पूरे कोल्हान में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग कि पूर्व घोषणा के अनुसार 4-5 अप्रैल से हीट वेव (लू) को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रचंड गर्मी के समय और उसके तेज होने कि संभावना व्यक्त की गई है. ऐसे में वर्तमान में स्कूलों की कक्षाएं दोपहर 1.30 बजे संचालित हो रही हैं, जब तापमान सबसे अधिकतम स्तर पर होता है. यह अधिकतम तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/women-policemen-will-get-730-days-maternity-leave-order-issued-from-police-headquarters/">महिला

पुलिसकर्मियों को 730 दिन का मिलेगा मातृत्व अवकाश,पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी
इसे लेकर जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने चिंता जतायी है. संघ ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से गर्मी व तपिश के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका जताते हुए सभी कोटि के स्कूलों (सरकारी एवं गैर-सरकारी) के संचालन का समय सुबह 6:30 से दोपहर 11.30 बजे तक करने का आदेश देन की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-id-created-on-facebook-in-the-name-of-dc-appeal-for-vigilance-instructions-for-investigation-and-strict-action-against-the-culprits/">जमशेदपुर

: डीसी के नाम से फेसबुक पर बनायी गयी फर्जी आईडी, सतर्कता की अपील, जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही