Search

 
 
 

जमशेदपुर : थल सेना दिवस पर गलवान शहीद के माता-पिता सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सोमवार को गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा के परिवार के साथ थल सेना दिवस मनाया. संगठन के सदस्य अमर शहीद गणेश हांसदा के पैतृक निवास बहरागोड़ा के कोसफलिया गांव पहुंचे और शहीद के माता-पिता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना. इसके बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवार संग मिलकर केक काटा एवं थल सेना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे शहीद गणेश के माता-पिता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व क्रीड़ा भारती से संजीव प्रहराज एवं श्यामल कुमार पांडा मौजूद थे. संगठन के जिला अध्यक्ष ने थल सेना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का यह प्रयास रहेगा कि वे शहीद परिवारों के हर सुख-दुख का साथी बने. स्थानीय प्रतिनिधि की मौजूदगी में ही शहीद परिवार ने अपनी कुछ परेशानियों से उन्हें अवगत कराया. संगठन ने अपनी ओर से उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया. साथ ही ऊपर तक बात पहुंचाने तथा हर संभव सहायता करने का वचन भी दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/THASL-SENA-DIWAS-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fire-broke-out-in-soma-puff-company-early-in-the-morning-loss-of-rs-1-5-crore/">आदित्यपुर

: सोमा पफ कंपनी में अहले सुबह लगी आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान

तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथी थे मौजूद

कोसफलिया गांव के ग्रामवासी भी इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद थे. समस्त ग्रामवासियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. कुंदन एवं सुखविंदर द्वारा स्वागत भाषण प्रेषित किया गया. कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथी मौजूद थे. इनमें जितेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, वरुण कुमार, विनय कुमार यादव, शैलेश सिंह, एसके सिंह, अनिल सिन्हा, पंकज महतो, संजय सिंह, जयप्रकाश एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे. संगठन के सदस्य घाटशिला भी गए, जहां शहीद सिपाही दिलीप बेसरा की मूर्ति पर भी माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही