Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीबीएमएस हाई स्कूल से तीन बीपीएल बच्चों को निकाले जाने के खिलाफ जिला शिक्षा कार्यालय पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
  • अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को फीस नहीं देने के कारण स्कूल से निकाले जाने की शिकायत
  • स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के कदमा स्थित डीबीएमएस हाई स्कूल से कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के तीन छात्रों को निष्कासित किये जाने के खिलाफ बुधवार को अभिभावक सड़क पर उतर आये. जमशेदपुर अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंप कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी. अभिभावकों का नेतृत्व करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 कि धारा 12(1)(सी) के तहत अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का डीबीएमएस हाई स्कूल की प्रवेश कक्षा कि आरक्षित सीट पर पूर्व में नामांकन हुआ था और वे अब इस स्कूल की कक्षा नौवीं कक्षा में आ गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-bus-service-for-college-girls-will-start-again/">जमशेदपुर

: कॉलेज छात्राओं के लिए टाटा मोटर्स की बस सेवा पुनः होगी शुरू
उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा में आने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा इन बच्चों से इस सत्र (2023-24) की शुरुआत से लगातार फीस की मांग की जाती रही है, ये बच्चे इस स्कूल की आठवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा पाते रहे हैं. इन बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि फीस दे पायें और अब पिछले 22 जुलाई से स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं दे पाने के कारण पिंकी कुमारी (रजिस्ट्रेशन संख्या 0154/12) 2), पुष्पा तंतुबाई (रजिस्ट्रेशन संख्या 0157/12) और कृष्णा बोदरा (रजिस्ट्रेशन संख्या 0159/12) के स्कूल आने पर रोक लगा दी गयी है. उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लागू कर दी गयी है. इसका गहन अध्ययन किया जाये, तो पायेंगे कि इस कानून की कंडिका 8-8 में अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा देनी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही