Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कॉमर्स विभाग में अभिभावक-शिक्षक सभा का आयोजन किया गया. सभा में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था. कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ वीके मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की बात कही और छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए सलाह दी. इसे भी पढ़ें  : सीएम">https://lagatar.in/cm-kejriwal-was-questioned-for-9-hours-cbi-asked-56-questions/">सीएम

केजरीवाल से 9 घंटे हुई पूछताछ, सीबीआई ने पूछे 56 सवाल
विदित हो कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक सभा का आयोजन पहले भी किया जा चुका है. अभिभावक-शिक्षक बैठक एक दूसरे के साथ बच्चे के अवलोकन का आदान-प्रदान करने का एक अवसर है. दैनिक अनुभव और अवलोकन साझा करना माता-पिता और शिक्षक को बच्चे के बेहतर सीखने के परिणाम के लिए योजना बनाने, तैयार करने और योजना बनाने के लिए एक व्यापक संभावना प्रदान करता है. अभिभावक सभा से संतुष्ट रहे और भविष्य में इस तरह की और मीटिंग का आयोजन करने की सलाह दी. सभा में कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक डॉ एके सिंह, डॉ एसी. पाठक, डॉ मोनी दीपा दास, डॉ संजू, डॉ मीतू आहूजा, मालिका हेजाब उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही