Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग व कॉमर्स विभाग में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई.  इसमें हिंदी की विभागाध्यक्ष प्रो सुनीता गुड़िया, सहायक प्राध्यापक प्रो कंचन गिरि, प्रो. सुदेशना बनर्जी एवं प्रो हरेन्द्र पंडित शामिल हुए. प्रो हरेन्द्र पंडित ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से बातचीत की तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के बारे में अभिभावकों की राय जानी. प्रो सुदेशना बनर्जी ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत परिवर्तित पाठ्यक्रम के बारे में अभिभावकों के साथ चर्चा की और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया. प्रो सुनीता गुड़िया ने सभी अभिभावकों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया. प्रो. कंचन गिरि ने भविष्य में आयोजित होने वाले शिक्षक-अभिभावक बैठक में शामिल होते रहने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-charge-sheet-released-against-modi-government-bjp-means-bhrasht-jumla-party/">कांग्रेस

का मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी, भाजपा यानी भ्रष्ट जुमला पार्टी…

भाषण प्रतियोगिता में लता मिश्रा को प्रथम पुरस्कार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JWC-2-300x300.jpeg"

alt="" width="433" height="433" /> दूसरी ओर कॉलेज के कॉमर्स विभाग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मे बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने भाषण प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता का विषय नेताजी सुभाष चंद्र बोस था. इसमें सभी छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा लता मिश्रा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अन्नु गुप्ता ने दूसरा और रीति कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता का उदेश्य छात्रों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी के माध्यम से देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाना था. प्रतियोगिता में कॉमर्स विभाग के शिक्षक डॉ एके सिंह, डॉ एसी पाठक, डॉ मोनी दीपा दास, डॉ संजू, डॉ मीतू आहूजा समेत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही