Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहर की पार्किंग का टेंडर 25 को, अंतिम दिन तकनीकी कारणों से नहीं बंटा फार्म

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एरिया की पार्किंग का टेंडर फार्म तकनीकी कारणों से बिक्री नहीं हो पाया. मंगलवार फार्म बिक्री का अंतिम दिन था. फार्म लेने के लिए काफी संख्या में संवेदक जेएनएसी कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन फार्म नहीं मिलने से वे निराश होकर लौट गए. हालांकि कुछ संवेदकों ने निविदा में कुछ नई शर्तों को जोड़े जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deo-held-a-meeting-with-the-central-superintendents-regarding-the-preparation-of-matriculation-inter-examination/">चाईबासा

: डीईओ ने मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारी को लेकर केन्द्राधीक्षकों के साथ की बैठक

संशोधित निविदा जल्द निकाली जाएगी

इस संबंध में पुछे जाने पर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पार्किंग के किए निविदा निकाली गई है. लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से आज फार्म वितरण नहीं किया जा सका. उन्होंने कहा कि ग्रूप की संख्या बढ़ाकर संशोधित निविदा जल्द निकाली जाएगी. साथ ही तिथि का भी विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ संवेदकों ने पुराने नियमों एवं शर्तों के तहत निविदा निकालने का अनुरोध किया है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-demand-to-name-the-schools-of-east-singhbhum-district-in-the-language/">खरसावां

: पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्यालयों का नाम हो भाषा में अंकित करने की मांग

सात स्थान पार्किंग के लिए हैं चिन्हित

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एरिया में साकची एवं बिष्टुपुर क्षेत्र को मिलाकर कुल सात स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है. उन्हीं जगहों के लिए निविदा निकाली गई है. बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण काल के कारण निविदा नहीं निकाली गई थी. इसके कारण पुराने संवेदक ही वर्तमान में इसका संचालन कर रहे है. चालू वितीय वर्ष का यह आखिरी महीना है. इसलिए इसी माह पार्किंग की निविदा फाइनल करने की तैयारी की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही