Search

जमशेदपुर : कृषि कर के विरोध में बंद रही परसुडीह मंडी, खुदरा दुकानें खुलीं, फल-सब्जी व्यवसाय सामान्य

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड सरकार के कृषि कर विधेयक के विरोध में आहूत बंदी के दूसरे दिन भी जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति (मंडी) में सभी सभी दुकानें बंद रहीं. दूसरी ओर शहर व आसपास के हिस्सों में खुदरा दुकानें खुली रहीं. इस तरह खुदरा कारोबार आम दिनों की तरह सामान्य रहा. इस वजह से बंदी के दूसरे दिन खाद्यान्न व्यवसाय खासा प्रभावित नहीं रहा. हालांकि मंडी के अलावा साकची, गोलमुरी समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी कुछ थोक विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. इसे भी पढ़ें : Air">https://lagatar.in/air-india-orders-840-aircraft-includes-option-to-buy-370-aircraft/">Air

India ने 840 विमानों का ऑर्डर दिया, 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल
[caption id="attachment_556562" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Mandi-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> परसुडीह मंडी में बंद दुकानें.[/caption] खाद्यान्न के अलावा फल-सब्जी व्यवसाय पर आंदोलन के दूसरे दिन भी बंद बेअसर रहा. आम दिनों की तरह मंडी से लेकर खुदरा बाजार में भी फल व सब्जी की दुकानें खुली रहीं. व्यापारियों ने बताया कि जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में खुदरा दुकानें खुल चुकीं है. फल एवं सब्जी विक्रेता आम दिनों की ही तरह दुकानदारी कर रहे हैं. इस वजह से यहां बंद का खासा असर नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp