Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह बाजार की जर्जर छत का मलवा गिरा, बाल-बाल बचे कई सब्जी विक्रेता

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : परसुडीह में कृषि उत्पादन बाजार समिति की ओर से बनवाई गई दुकानें जर्जर हो गई हैं. बुधवार को एक जर्जर भवन का छज्जा झोपड़ीनुमा कई दुकानों पर गिर गया. जिससे दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गई. घटना के समय झोपड़ीनुमा दुकान में कोई नहीं था. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना के बाद अगल-बगल के लोगों ने मलवा हटाया. जिला कांग्रेस के सचिव चंदन यादव ने बताया कि दुकानों का काफी वर्षो से मरम्मत नहीं करायी गई है. जिसके कारण बाजार में बनी अधिकांश दुकानें जर्जर हो गई हैं. कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव को कई बार इस संबंध सूचित किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंततः बुधवार को मलवा गिर गया. उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर सचिव के कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-dc-about-the-use-of-substandard-material-in-the-godown-being-built-in-potka-block-premises/">जमशेदपुर

: पोटका प्रखंड परिसर में बन रहे गोदाम में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की डीसी से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही