Search

 
 
 

Jamshedpur : परसुडीह पुलिस ने 49 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : परसुडीह थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के झारखंड नगर बस्ती में एक घर में छुपाकर रखे गये 49 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया. इस दौरान शराब का भंडारण करने वाले राजकुमार भगत को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि अवैध रुप से बिक्री के लिए उसने शराब मंगायी थी. परसुडीह थाने में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि शराब की कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है. राजकुमार भगत अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है. उसी मंशा से उसने उपरोक्त शराब मंगायी थी. इससे पहले इसकी जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद की. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-devendra-majhis-martyrdom-day-on-14th-cm-will-come-to-pay-tribute/">Goilkera

: देवेंद्र माझी का शहादत दिवस 14 को, श्रद्धांजलि देने आएंगे सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही