Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक्टिंग प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागी हुए सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन और मीडिया मंत्रा एक्टिंग एकेडमी द्वारा तुलसी भवन में आयोजित 10 दिवसीय एक्टिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया. मौके पर तुलसी भवन के महासचिव प्रसेन्नजीत तिवारी ने अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला के कुशल संचालन के लिए प्रशिक्षक हरि मित्तल और शिवकुमार प्रसाद का आभार प्रकट किया. वहीं मुख्य प्रशिक्षक हरि मित्तल ने 10 दिवसीय कार्यशाला के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 1992 में उन्होंने तुलसी भवन में शहर की पहली नाट्य कार्यशाला का संचालन किया था. पिछले 10 दिनों में प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए 2-2 मिनट के एकल संवाद पर नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loan-of-4-65-lakh-approved-to-two-women-group-of-jnac/">जमशेदपुर

: जेएनएसी की दो महिला समूह को 4.65 लाख का ऋण स्वीकृत
प्रतिभागियों द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार सन्जू कुमारी ने जीता जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: कुमारी जया महानंद और कुमारी अविस्का चंद ने हासिल किया. प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को दर्शकों के साथ साझा किया और भविष्य में अभिनय कला से जुड़े रहने का संकल्प लिया. तुलसी भवन के उपाध्यक्ष विमल जालान ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा दोनों प्रशिक्षक को फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही