Search

 
 
 

जमशेदपुर : हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से शव बरामद, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

 
Jamshedpur : हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार की रात के करीब डेढ़ बजे अधेड़ यात्री ए दत्ता का शव बरामद किया गया है. शव होने की जानकारी टाटानगर रेल पुलिस को तब मिली, जब ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. इसके बाद ट्रेन को करीब दो घंटे तक रोककर रखा गया था. शव बरामद होने के पहले कोच में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. यात्री शव को देखकर भागने लगे थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-station-in-charge-came-out-on-the-road-drove-people-who-were-intoxicated/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी निकले सड़क पर, नशा कर रहे लोगों को खदेड़ा

एसी कोच की है घटना

घटना के बारे में टाटानगर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि शव को एसी कोच के ठीक गेट के बगल में ही पड़ा हुआ देखा गया. आखिर यात्री की मौत कैसे हुई है यह बताने वाला कोई नहीं है. टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही रेलवे की ओर से डॉक्टरों को बुलवाकर जांच करायी गयी. इसके बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं जब रेल पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की तब किसी ने भी कुछ भी बोलना मुनासिब नहीं समझा.

दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

कोच में ही यात्री की मौत की घटना के बाद ट्रेन को टाटानगर स्टेशन पर ही करीब दो घंटे तक रोककर रखा गया था. बाद में इसकी जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में दी गयी. वहां से आदेश मिलने के बाद ही शव को उतारकर ट्रेन को रवाना किया गया. यात्री के पास से बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गयी. अब परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है. इसे भी पढ़ें : उपद्रवियों">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-overnight-raids-to-arrest-miscreants/">उपद्रवियों

की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने रात भर की ताबड़तोड़ छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही