Search

 
 
 

जमशेदपुर: टाटा-छपरा एक्सप्रेस में गमछा में नशा मिलाकर यात्री को लूटा

 
Jamshedpur : नशाखुरानी गिरोह के लोगों ने टाटा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को गमछा में नशा मिलाकर दे दिया और उसके सामान व नकदी लूटकर फरार हो गये. घटना के बाद मामला किऊल स्टेशन पर बेहोशी की हालत में रेल पुलिस की ओर से उतारा गया था. होश आने पर यात्री ने बताया कि वे टाटानगर स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए थे. उसके बाद किऊल रेल पुलिस ने यात्री के बयान पर नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करके मामले को टाटानगर रेल थाने में रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raids-in-nutandih-and-dukhudih-of-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर के नूतनडीह व दुखुडीह में आबकारी विभाग का छापा

लक्खीसराय के यात्री हुये शिकार

नशाखुरानी गिरोह का शिकार बिहार के लखीसराय मननपुर के यात्री शंकर कुमार सिंह हुये हैं. यात्री ने मामले में कहा है कि वे 10 अप्रैल को टाटा-छपरा एक्सप्रेस पर सवार हुये थे. इस बीच वे उपर की सीट पर सो रहे थे. तभी नीचे बैठा एक यात्री ने उन्हें सिर के नीचे गमछा रखने के लिये दिया. इसके बाद यात्री को अस्पताल में ही होश आया. यात्री ने पुलिस को बताया कि उनके पास नकद 25 हजार रुपये के अलावा सामान की चोरी हुई है. इसे भी पढ़ें : न्यू">https://lagatar.in/one-thousand-sacks-of-grain-rotted-in-new-giridih-railway-station/">न्यू

गिरिडीह रेलवे स्टेशन में सड़ गया एक हजार बोरा अनाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही