Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजाद हिंद एक्सप्रेस में यात्रियों को कई महीनों से नहीं मिल रहा बेड रोल

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रेलवे जीएम अर्चना जोशी को पत्र भेजकर हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12130) में बेड रोल उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इससे पहले भी कई मौकों पर रेलवे प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया है. लेकिन उक्त सुविधा अब तक शुरू नहीं हुई. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर अब तक बेड रोल की उपलब्धता शुरू नहीं हो पाई है विगत कोरोना कॉल के समय ट्रेनों पर ब्रेड रोल की उपलब्धता बंद कर दी गई थी. संक्रमण रोकने के लिए यह कदम उठाया गया था. परंतु स्थिति सामान्य होने पर बहुत सारे ट्रेनों पर चालू हो गई है. दोनों ने कहा कि जो सामान्य रियायतें कोरोना से पूर्व उपलब्ध थीं, उन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lift-installed-for-the-convenience-of-devotees-in-sakchi-bazar-shiva-temple/">जमशेदपुर

:साकची बाजार शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया लिफ्ट
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही