Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के यात्रियों को अब पांच रुपये लीटर मिलेगा ठंडा पानी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन में रेल यात्रियों को अब पांच रुपये लीटर ठंडा पानी मिलेगा. इसको लेकर मंगलवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 में रांची के विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने वाटर वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया. इस मशीन के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. जहां यात्रियों को एक लीटर ठंडा पानी के लिए 15 से 20 रुपये देने पड़ते थे अब मात्र 5 रुपये में यात्रियों को यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा की जल ही जीवन है. पांच रुपये में यात्रियों को एक लीटर पानी वह भी ठंडा और शुद्ध पानी मिलना आम लोगों के लिए काफी किफायती है. यह रेलवे की एक अच्छी पहल है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-launched-raid-campaign-against-illegal-mahua-liquor/">मनोहरपुर

: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

रामगढ़ उपचुनाव में जनता वर्तमान राज्य सरकार को जवाब देगी

टाटानगर रेलवे स्टेशन में वेंडिंग मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे रांची के विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने राज्य की राजनीति पर बात करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. राज्य की जनता 5 साल के लिए सरकार चुनती है. बहुत विश्वास के साथ बहुत उम्मीदों के साथ पर वर्तमान राज्य की सरकार में आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है और दूसरी तरफ सरकार बंसी बजाने में व्यस्त है. उन्होंने कहा की लगातार हत्याएं हो रही हैं. राज्य की आम जनता की सुरक्षा का सरकार को चिंता ही नहीं. उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में बीजेपी और आजसू ने मिलकर चुनाव लड़ा है जनता इस चुनाव में सरकार को जवाब देगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही