Search

 
 
 

जमशेदपुर : पासवा ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड विधानसभा में सोमवार को विधायक सरयू राय ने निजी विद्यालयों को आरटीई के कठिन शर्तों से हो रही समस्याओं पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया. सदन में निजी विद्यालयों से संबंधित समस्या को प्रमुखता से रखने के लिए सोमवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा विधायक सरयू राय का जोरदार अभिनंदन किया गया. इस दौरान रांची स्थित उनके आवास पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में फूलों की माला पहनाकर आभार प्रकट किया गया. इस अवसर पर आलोक दुबे ने कहा कि निजी विद्यालयों की ज्वलंत समस्या को विधायक सरयू राय ने जिस तरीके से उठाया वह तारीफ के काबिल है. वहीं सरयू राय ने जमीन की बाध्यता, एक लाख का फिक्स डिपोजिट समेत अन्य बिन्दुओं पर बात करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रमन झा, प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय, सुषमा केरकेट्टा, आलोक बिपीन टोप्पो, संजय प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blackout-in-the-rural-area-adjacent-to-the-city-people-are-in-darkness-for-three-hours/">जमशेदपुर

: शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में ब्लैक आउट, तीन घंटे से अंधेरे में हैं लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही