Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पासवा का छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 8 अगस्त को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रांजी के टाना भगत स्टेडियम में 8 अगस्त किया जाएगा. प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जिलाध्यक्ष रमन झा और प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय के साथ अरविंद साहू भी रांची पहुंच गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे के साथ मिलकर तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं. समारोह में शामिल होने पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद भी रांची पहुंच गए हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jharkhand-high-court-judge-pradeep-kumar-inspects-sdjm-court-building/">चक्रधरपुर

: झारखंड हाईकोर्ट के जज प्रदीप कुमार ने किया एसडीजेएम कोर्ट भवन का निरीक्षण
उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को हरवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में जैक बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के दसवीं एवं 12वीं परीक्षा के टॉपरों और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान समारोह में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है.छात्र और अभिभावक भी सीधे कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सम्मिलित होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही