Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार ने जागरूकता रैली निकालकर मनाया 28 वां स्थापना दिवस

Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारत स्वाभिमान एवं पूर्वी सिंहभूम पतंजलि योग परिवार ने गुरूवार को 28 वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर योग सत्र आयोजित किया गया. उसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई जो टेल्को रिक्रिएशन क्लब से शुरू होकर राम मंदिर, लिटिल फ्लावर स्कूल, सूरज पेट्रोल पंप, टेल्को गुरुद्वारा होते हुए पुनः टेल्को रिक्रिएशन क्लब आकर समाप्त हुई. घर-घर में योग का प्रचार प्रसार हो इसके लिए नारा लगाते हुए पतंजलि के योग साधकों ने लोगों को जागरूक किया. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुर्वेद चिकित्सक डॉ मनीष डूडिया, विशिष्ट अतिथि पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षिका आरती सिन्हा, टेल्को रीक्रिएशन क्लब की योग शिक्षिका नमिता साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-district-agrawal-conference-supported-the-demands-of-jain-community/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने जैन समाज की मांगों का किया समर्थन

स्वास्थ्य और समृद्धि की संजीवनी है आयुर्वेद- मनीष डूडिया

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मनीष डूडिया ने कहा कि योग-आयुर्वेद, स्वास्थ्य और समृद्धि की संजीवनी है. भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि परिवार द्वारा सभी के लिए निशुल्क योग सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है. पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने योग सेवा को उत्कृष्ट सेवा बताते हुए इसे और अधिक शक्ति के साथ प्रसारित करने पर बल दिया. पतंजलि युवा भारत के नरेंद्र कुमार ने युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रणव कुमार साव, नारायण चंद्र शील, अजय प्रजापति, अमरनाथ, गुलाब सिंह, शिव प्रसाद सिंह, रामचंद्र झा, रामबाबू सिंह, कल्याणी गोराई, अशोक शर्मा, झूमा भट्टाचार्य, कमल प्रसाद सिंह, लंबोदर आचार्य, राधिका झा, राजेश कुमार लाल, रीता देवी, रेनू सिंह, साथी मजूमदार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-kadma-new-farm-area-durga-puja-committee-office/">जमशेदपुर

: कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गापूजा कमेटी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही