Search

 
 
 

जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार ने मानगो में आयोजित किया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम एवं त्र्यंबक योग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गुरू पुर्णिमा के मौके पर मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया. जिसमें सामूहिक योग- हवन, सत्संग, भजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. सबसे पहले योग सत्र का संचालन हुआ. उसके बाद वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन किया गया. हवन के पश्चात भजन एवं सत्संग का कार्यक्रम चला. अंत में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर त्रयंबक योग सेवा समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पतंजलि के वैद्य डॉ मनीष डूडिया उपस्थित थे. सर्वप्रथम योग सत्र का संचालन बड़ा हनुमान मंदिर के योग शिक्षक विपिन कुमार, सीमा देवी और बबीता देवी ने योग सत्र का संचालन किया. वहीं भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा एवं जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने वैदिक हवन संपन्न कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-performed-ramarcha-puja-in-baridih-office-mahaprasad-on-4/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने बारीडीह कार्यालय में की रामार्चा पूजा, महाप्रसाद 4 को

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

भजन -सत्संग के कार्यक्रम को बबीता देवी, आरती सिन्हा और आशुतोष कुमार झा की टीम ने आगे बढ़ाया. विचार गोष्ठी सत्र का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण ओम कुमार और पतंजलि युवा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया. प्रसाद व्यवस्था बिहारी लाल ने किया. कार्यक्रम का समन्वय बड़ा हनुमान मंदिर के पतंजलि योग शिक्षक विपिन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बबीता देवी ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविनंदन कुमार, अर्जुन शर्मा, गुलाब सिंह, शिवप्रसाद सिंह, विभा चौधरी, रागनी सिन्हा, लक्ष्मी रानी राय, संजू सिंह, रेणु महतो, इंदु सिन्हा, रीना विस्वोई, सीमा देवी और सहर्ष अमृत का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-league-tournament-indigo-fighters-and-guru-gobind-singh-school-emerged-victorious-in-the-semi-finals/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स लीग टूर्नामेंट : सेमीफाइनल में इंडिगो फाइटर्स व गुरु गोविंद सिंह स्कूल रहा विजयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही