Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत सदर अस्पताल की छत से कूदकर 30 वर्षीय मनोज गोप ने आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार तड़के 3 बजे की है. हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मनोज करनडीह ग्रामीण बैंक के पास रहता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसी को लेकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. सदर अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा था. देर रात वह अपनी बेड से उठकर कहीं चला गया था. रात को उसकी काफी तलाश की गई पर वह नहीं मिला. शनिवार सुबह पता चला कि उसका शव अस्पताल के पीछे जमीन पर पड़ा हुआ है. मामले में परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-wastage-of-electricity-and-water-is-a-waste-of-countrys-revenue-arjun-munda/">आदित्यपुर
: बिजली-पानी की बर्बादी देश के रेवेन्यू की बर्बादी है : अर्जुन मुंडा [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : सदर अस्पताल की छत से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या

Leave a Comment