Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ देर बाद मरीज की मौत, परिजनों का गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

जमशेदपुर शहर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में इलाज के बाद घर भेजे गए एक मरीज की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.
Advertisement
Advertisement

 Jamshedpur :  जमशेदपुर शहर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में इलाज के बाद घर भेजे गए एक मरीज की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.

 

मृतक की पहचान जेम्को आजाद बस्ती निवासी भुवनेश्वर कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कमर में चोट लगने के कारण उन्हें सदर अस्पताल लाया गया था.

 

यहां डॉक्टर द्वारा जांच किए जाने के बाद नर्स ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया और घर ले जाने की सलाह दी. परिजनों का आरोप है कि मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं बताई गई.

 

परिवार के लोगों का कहना है कि अस्पताल से घर लौटने के कुछ समय बाद भुवनेश्वर कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्होंने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल दोबारा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई.

 

भुवनेश्वर की पत्नी काजल कुमारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनके पति को गलत या एक्सपायरी इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कारण उनकी जान चली गई.

 

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही परिवार के भरण-पोषण और बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई है.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने परिजनों को बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही