Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम में डेंगू का इलाज कराने आए मरीज से ठगी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में डेंगू का इलाज कराने आए मरीज से इलाज कराने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में अस्पताल के होमगार्ड जवानों ने दो लोगों को पकड़ा है. पकड़ाए आरोपियों में सिदगोड़ा बाबूडीह निवासी सतेंद्र कुमार और मानगो डिमना रोड निवासी राजू सिंह शामिल है. जानकारी देते हुए इलाज कराने पहुंचे दीपक ने बताया कि वह पुरुलिया में रहता है और परिजन का डेंगू का इलाज कराने के लिए जमशेदपुर के एमजीएम आया है. शुक्रवार को अस्पताल में दो युवक उसे मिले. दोनों ने ब्लड टेस्ट कराने के नाम पर 500 रुपये ले लिए. सोमवार को वे दोनों फिर से मिले और 200 रुपये की मांग करने लगे. पैसे नहीं देने पर दोनों ने हाथापाई शुरू कर दी जिसके बाद होमगार्ड जवानों ने दोनों को पकड़ लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें : एएनएम">https://lagatar.in/many-important-news-of-latehar-including-anm-accused-mpw-of-molestation/">एएनएम

ने एमपीडब्ल्यू पर लगाया छेड़खानी का आरोप समेत लातेहार की कई अहम खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही