Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बवासीर का इलाज कराने गया मरीज दवा खाने से हुआ बेहोश

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो में फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों के बवासीर का इलाज करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मानगो शंकोसाई रोड नंबर 2 निवासी रणधीर कुमार ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत की है. इधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर मधुसुदन को थाना बुलाकर पुछताछ कर रही है. शिकायत में रणधीर ने बताया है कि 11 मई को मानगो एनएच-33 उमा अस्पताल के पास ओम साई क्लिनीक में बवासीर का इलाज कराने गया था. क्लिनीक में एक व्यक्ति बैठा था जिसने अपना नाम डॉ सुरेश राव बताया. इलाज के लिए 200 रुपये फीस देकर शिकायत बताई तो डॉक्टर ने उन्हें एक गोली खिला दी और एक दवा की पर्ची देते हुए अन्य दवा खरीदने को कहा. डॉक्टर ने एक सप्ताह बाद आने की बात कहते हुए घर भेज दिया. घर लौटने के बाद चक्कर आया और वह बेहोश हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-current-trends-in-it-industry-organized-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में ‘आईटी उद्योग में वर्तमान रुझान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

एक दिन तक रहा बेहोश

रणधीर ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन तक बेहोश ही रहा. होश आने पर जब क्लिनीक के आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि डॉ सुरेश राव के नाम से कोई दूसरा व्यक्ति लोगों को दवा देता है. पुलिस ने जब जांच शुरु की तो पता चला कि डॉ सुरेश राव रांची के रहने वाले है और वहां क्लिनीक चलाते है. पुलिस ने डॉ सुरेश को थाना बुलाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही