Search

 
 
 

जमशेदपुर : अग्रहरि समाज से निष्कासित किये गये पवन अग्रहरि

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान अग्रहरि समाज के पवन अग्रहरि के साथ गये हरिओम अग्रहरि के निधन के बाद पवन की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. पहले तो स्व. हरिओम की पत्नी ने पवन को इसके लिये जिम्मेवार बताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. अब समाज ने भी उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. स्व. हरिओम के भाई ओंकार अग्रहरि की लिखित शिकायत के उपरांत बुधवार को मानगो डिमना चौक स्थित जयपाल कॉलोनी में मायाराम अग्रहरि के आवास में जमशेदपुर अग्रहरि समाज व जमशेदपुर अग्रहरि युवा मंच की संयुक्त बैठक हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-will-be-taken-against-600-shopkeepers-who-do-not-renew-trade-license/">जमशेदपुर

: ट्रेड लाइसेंस का रिनुअल नहीं कराने वाले 600 दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

समाज से किया गया आजीवन निष्कासित

[caption id="attachment_371505" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/pawan-agrhari.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> निष्कासित किये गये पवन अग्रहरि की फाइल फोटो[/caption] समाज के पदाधिकारियों ने पवन को 25 जुलाई तक पत्र भेजकर अपना पक्ष रखने का समय दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए. बाद में समाज के जिला अध्यक्ष जय किशन अग्रहरि तथा युवा मंच के शिवरतन अग्रहरि ने पवन अग्रहरि को समाज से आजीवन निष्कासित ( बहिष्कार करने की घोषणा) की. कहा कि अग्रहरि समाज का उनसे कोई संबंध नहीं रहेगा. यही नहीं, उन्हें आदेश दिया गया कि पवन को अब जमशेदपुर अग्रहरि समाज या अग्रहरि समाज के नाम पर कोई भी सार्वजनिक निजी कार्यक्रम करने का अधिकार नहीं रहेगा. किसी भी अग्रहरि परिवार के सार्वजनिक निजी कार्यक्रम में वे नहीं जा सकते. इसी तरह उनके द्वारा दिया हुआ कोई भी सार्वजनिक अथवा निजी कार्यक्रम का आमंत्रण समाज को स्वीकार नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-to-use-drones-to-modernize-mining-management/">जमशेदपुर

: खनन प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी टाटा स्टील

सामाजिक दंड से परिवार मुक्त रहेगा

यह सामाजिक दंड सिर्फ पवन पर लागू होगा. उनके परिवार को इससे मुक्त रखा गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास अग्रहरि समाज या युवा मंच का जो भी सामाजिक सामग्री पोस्टर, बैनर आदि है, उसे एक सप्ताह के भीतर समाज के अध्यक्ष या महामंत्री को लौटा दें. बैठक में समाज के सभी लोगों ने इस मौत का जिम्मेवार पवन को माना. कहा कि स्व. हरिओम की तबीयत बिगड़ने के बावजूद पवन व अन्य ने उन्हें कैंप में ही छोड़कर शिवलिंग दर्शन करने को चले गये. इस दौरान उनकी तबीयत अत्याधिक खराब हो गई और रेस्क्यू कर नीचे उतारने के दौरान उनका निधन हो गया. इसके बाद भी पवन व अन्य ने उनकी खोजखबर नहीं ली और परिजनों को अंधकार में रखा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही