Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राशन की कटौती करने वाले पीडीएस डीलरों की खैर नहीं, चिन्हित कर होगी कार्रवाई- विजया जाधव

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से विकास योजनाओं के क्रियान्वनयन में आ रही अंतर्विभागीय समस्यायों पर चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को आपसी समन्वय से दूर करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आगामी 12 से 22 अक्टूबर तक `आपकी योजना: आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम के पंचायत स्तरीय शिविर के सफल आयोजन को लेकर विमर्श किया गया. उपायुक्त ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य करने का निर्देश दिया. पंचायत स्तरीय इस शिविर को लेकर सभी बीडीओ को व्यपाक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया ताकि वृहद स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके. इसमें जेएसएलपीएस की महिला समूहों का भी सहयोग लेने का निदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : राशन की कटौती करने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई उपायुक्त नेवैसे पीडीएस डीलरों को चेतावनी दी. जिनके द्वारा राशन वितरण में कटौती की जा रही है. इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऐसे डीलरों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही सभी बीडीओ को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में भी पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण कर राशन वितरण के दौरान जांच का निदेश दिया. आपूर्ति विभाग को राशन कार्डधारकों को ससमय अनाज का वितरण एवं उचित वजन से अनाज वितरण करवाने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-your-plan-your-government-your-door-awareness-chariot-was-flagged-off-by-dc/">जमशेदपुर

: “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” जागरूकता रथ को डीसी ने दिखायी हरी झंडी

एफएलएन कार्यक्रम की बीडीओ करेंगे मोनिटरिंग

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक संचालित एफएलएन (फाउंडेशन लिटरेसी न्यूमेरेसी) कार्यक्रम की मॉनिटरिंग का निर्देश सभी बीडीओ को दिया. उपायुक्त ने कहा कि एफएलएन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए हैंड बुक तथा बच्चों के लिए प्रैक्टिस बुक उपलब्ध कराये गए हैं, सभी बीडीओ यह जांच करें कि शिक्षक हैंड बुक का उपयोग कर रहे हैं या नहीं. बच्चों के प्रैक्टिस बुक में पाठ्य सामग्री को इस तरह से समाहित किया गया है कि वे मनोरंजक तरीके से पढ़ते हुए अपना अक्षर ज्ञान बढ़ा सकें. बैठक में मनरेगा योजनाओं की पूर्णता पर बल दिया गया. साथ ही  वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना अंतर्गत एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य के अनुसार सभी खेल के मैदानों में कार्य शुरू करने, पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पशु वितरण का लक्ष्य व उपलब्धि, बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,केसीसी, कल्याण विभाग की योजनाओं, जेएसएलपीएस द्वारा किये गये क्रेडिट लिंकेज आदि की समीक्षा मुख्य रूप से की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-convai-drivers-plead-with-the-deputy-commissioner-to-get-minimum-wages/">जमशेदपुर

: कान्वाई चालकों ने उपायुक्त से न्यूनतम मजदूरी दिलाने की लगाई गुहार

बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद

बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नन्दकिशोर लाल, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, डीसीएलआर रवीन्द्र गागराई, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, तीनों नगर निकाय कार्यपालक एवं विशेष पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत वन विभाग तथा अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-chetna-manch-kali-puja-committee-reconstituted-rameshwar-kumar-as-president-jai-yadav-and-vishu-singh-as-general-secretary/">जमशेदपुर

: नवयुवक चेतना मंच काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, रामेश्वर कुमार अध्यक्ष, जय यादव और विशु सिंह बने महासचिव
  [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही