Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पीडीएस डीलरों ने सोमवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोहन साव पारस व महासचिव प्रमोद गुप्ता कर रहे थे. धरना के उपरांत डीलरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम डीसी को मांग पत्र सौंपा. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2022 के अध्याय तीन की कंडिका 11 (च) में जन वितरण प्रणाली दुकानदार की 60 वर्ष से कम आयु में मृत्यू होने के उपरांत उसके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा. 60 वर्ष से अधिक आयु में मरने वाले डीलर के परिजन इससे वंचित रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 25 हजार पीडीएस दुकानदार हैं. जिसमें 17 हजार दुकानदारों ने 60 वर्ष या उससे अधिक की अवधि पूरी कर ली है. ऐसी स्थिति में वे अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे. एसोसिएशन ने राज्यपाल से इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया. इसी तरह वर्षों से मिल रहे एक रुपये के कमीशन को बढाकर तीन रुपये करने, वजन मशीन को ई-पॉस मशीन से जोड़े जाने पर नेटवर्क की समस्या आती है. क्योंकि ई-पॉस का कनेक्शन 2जी नेटवर्स से होने के कारण अक्सर दिक्कत होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-youths-entered-the-courier-office-showed-weapons-and-looted-29-thousand/">जमशेदपुर
: दो युवक कुरियर ऑफिस में घुसे, हथियार दिखा 29 हजार लूटे
: पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता – प्रो. बसंती
: विश्व पर्यावरण दिवस पर नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
: दो युवक कुरियर ऑफिस में घुसे, हथियार दिखा 29 हजार लूटे
नवम्बर 2021 से बकाया है पीएमजीकेएवाई का कमीशन
प्रमोद गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण हुए दो वर्ष हो गए. लेकिन अभी तक उक्त योजना का कमीशन डीलरों को प्राप्त नहीं हुआ है. इसी तरह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी 2023 से निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है. लेकिन मार्च से इसका कमीशन बकाया है. उन्होंने कमीशन का भुगतान करने की मांग की. साथ ही पीडीएस डीलरों को मानदेय के रुप में 30 हजार रुपया का भुगतान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एसएफसी गोदाम से डोर स्टेप डिलिवरी के तहत प्राप्त होने वाला राशन वगैर वजन का दिया जाता है. जिसके कारण राशन कम मिलता है. उन्होंने सही वजन देने की मांग की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-we-need-to-plant-more-and-more-trees-to-save-the-environment-prof-basanti/">चाईबासा: पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता – प्रो. बसंती
नारेबाजी कर जताया विरोध
जिला समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे पीडीएस डीलर अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लिए हुए थे. साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. सभी डीलरों ने विभाग पर डीलरों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया. साथ ही चेताया कि अगर यही रवैया रहा तो सभी डीलर बेमियादी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन अपनी मांगों से राज्यपाल के अलावे मुख्यमंत्री एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री को अवगत करा दिया है. मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर राज्य एवं केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nitara-foundation-planted-saplings-in-khairbani-on-world-environment-day/">जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Leave a Comment