Search

 
 
 

जमशेदपुर : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जिले के पीडीएस दुकानदार

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार केंद्रीय कमेटी की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. पूर्वी सिंहभूम जिले के 1430 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने हड़ताल का समर्थन किया हैं. उन्होंने झारखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर यह कदम उठाया है. दुकानदार अनुकंपा नियुक्ति के मामले में 60 साल की उम्र सीमा तय किए जाने का विरोध कर रहे हैं. इसके अलावा वे प्रति क्विंटल कमीशन बढ़ाने की भी मांग कर रहे हैं. इसके अलावा भी उनकी अन्य कई मांगे हैं. इन मांगों को पूरा करने के लिए उन्होंने पूर्व में सरकार को अल्टीमेटम दिया था, परंतु जब मांग पूरी नहीं हुई तो जिले के सभी 1430 दुकानदार पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल पर चले गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-madrasa-faizul-ulum-launched-road-safety-awareness-campaign/">जमशेदपुर

: मदरसा फैजुल उलुम ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही