Search

 
 
 

Jamshedpur:  पूर्वी सिंहभूम जिले की छह विस सीट पर शांतिपूर्ण मतदान शुरू, सुबह 11 बजे तक 34% हुआ मतदान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर बुधवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ. ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में मतदान धीमा रहा. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 तक जिले की सभी विधानसभा सीट पर 34% ही मतदान हो पाया है. नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में शाम 4:00 बजे तक ही वोट डाले जएंगे. जबकि जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा.

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से दिखी बूथ पर भीड़

ग्रामीण क्षेत्रों में समय अवधि कम होने के कारण सुबह में मतदान करने के लिए कई बूथ पर लोगों की भारी भीड़ दिखी. लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी के इंतजार करते दिखेत. जबकि शहरी क्षेत्र में कहीं-कहीं कतार दिखाई दिया. अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का लोग ही मतदान करने आते दिखाई दिए. सुबह 11 बजे तक बहरागोड़ा में 33.97 प्रतिशत,  घाटशिला में 32.15 प्रतिशत, पोटका में 31.02 प्रतिशत,  जुगसलाई में 30.89 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 23.30 प्रतिशत तथा जमशेदपुर पश्चिम में 22.29 प्रतिशत ही मतदान हो पाया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-shared-the-video-of-checking-fadnaviss-bag-said-opposition-shows-off-the-constitution/">भाजपा

ने शेयर किया फडणवीस के बैग की चेकिंग का वीडियो, कहा- संविधान का दिखावा करता है विपक्ष
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही